Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 11:13:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 11:13:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विकास खंड छानबे की ग्राम पंचायत रायपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विकास खंड छानबे की ग्राम पंचायत रायपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका समाधान ग्राम स्तर पर सुनिश्चित करना है।ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने लाकर उनके निस्तारण की दिशा में पहल की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना है।

ग्राम चौपाल में ये अधिकारी रहेंगे शामिल प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान संतोष तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव राजेश कुमार गौतम, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बृजेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी छानबे रामपाल, जिला पंचायत राज अधिकारी मीरजापुर राम उदय यादव तथा वीडियो समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल के शामिल होने की जानकारी दी गई है।ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे गांव की स्थानीय समस्याओं को चिह्नित करने और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की जा सकेगी।


Featured News