-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन पैमाइश के दौरान पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, नदी में कूदा युवक लापता; 40 लोगों पर FIR
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोन हरा थाना अंतर्गत में जमीन की पैमाइश कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई। आरोप है कि SI रामानंद सिंह और उनके सहयोगियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। लेखपाल ने 40 ग्रामीणों पर FIR दर्ज कराई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोन हरा थाना अंतर्गत में जमीन की पैमाइश कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई। आरोप है कि SI रामानंद सिंह और उनके सहयोगियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। लेखपाल ने 40 ग्रामीणों पर FIR दर्ज कराई है। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस झूठे आरोप लगा रही है। पुलिस से बचने के लिए गांव का युवक नदी में कूद गया, जो लापता है। यह पूरा मामला गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के कमरौरा गांव का है। बुधवार शाम की यह घटना है। गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौरा गांव में बुधवार शाम जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व और पुलिस टीम का ग्रामीणों से विवाद हो गया। मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसमें धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई। पुलिस बल देखकर कुछ ग्रामीण वहां से भागने लगे। इसी दौरान राम बाबू उर्फ विक्की कुमार (25) पुलिस से बचने के लिए समंनपुर घाट के पास नदी में कूद गया।गुरुवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों और पीएसी की मदद से उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष ने पुलिस और राजस्व टीम पर हमला किया था। पुलिस को आशंका है कि युवक तैरकर दूसरी तरफ निकल गया होगा, फिर भी उसकी तलाश जारी है। इस मामले में 20 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।गाजीपुर डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 6 अगस्त को जनता दर्शन में प्रमिला देवी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर कब्जा हटवाया और मौके पर खूंटा गाड़ दिया था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने खूंटा उखाड़ दिया। राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला इसके बाद 7 अक्टूबर को राजस्व टीम दोबारा मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुलिस और राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है डीएम ने बताया कि दोनों घटनाओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर और NSA के तहत भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी टीम पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के मृत करने वाले पर उपरोक्त कार्रवाई होती रहेगी।
