-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी स्कॉर्पियो, दो लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्कॉर्पियो गाड़ी के उड़े परखच्चे दो लोग हुए घायल। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटकर यातायात शुरू कराया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार 8 अक्टूबर को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम के दामाद हारून चौधरी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी U
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्कॉर्पियो गाड़ी के उड़े परखच्चे दो लोग हुए घायल। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटकर यातायात शुरू कराया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार 8 अक्टूबर को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम के दामाद हारून चौधरी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी UP25DZ7863 लेकर बरेली किसी जरूरी काम से जा रहे थे तभी मथुरापुर, रोड नंबर 4 कोको कोला एजेंसी के सामने रोड़ पर एक गाय अचानक आ गई गाय को को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में नगर पंचायत के दामाद हारून चौधरी और उनके साथी विवेक गंगवार घायल हो गए दोनों लोगों के ही गुम चोटे आई हैं। गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर सुनकर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद मोहम्मद तसलीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, डॉक्टर मुदित प्रताप, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी आदि लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने अपने दामाद हारून चौधरी और उनके साथी ड्राइवर विवेक गंगवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी को सड़क से हटवा कर यातायात शुरू कराया।
उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज
उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान
