Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चावल के कट्टों की आड़ में 132 पेटी अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 10:08:20 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:08:20 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मध्यनजर अवैध शराब की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आईपीएस) वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्रीमतर किताब चौधरी नि. पु.

विस्तार

राजस्थान: श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मध्यनजर अवैध शराब की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आईपीएस) वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्रीमतर किताब चौधरी नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर नागौर मय टीम द्वारा श्री सुरेंन्द्र राव कानि. 1270 चालक डीएसटी नागौर की ईतला पर रिंग रोड़ तिराहा सरहद अमरपुरा पर नाकाबंदी कर एक ट्रेलर नं. RJ 32 GE 4176 को जब्त कर चावल के कट्टों की आड़ में कुल 132 पेटी अवैध शराब को जब्त, दो आरोपियों प्रीतम एवं सतीश को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण उक्त अवैध शराब हरियाणा से गुजरात लेकर जा रहे थे।
दिनांक 07.10.2026 को थानाधिकारी श्रीमती किताब चौधरी नि.पु. मय टीम को गस्त के दौरान श्री सुरेंन्द्र कानि 1270 चालक डीएसटी की ईतला पर रिंगरोड तिराहा सरहद अमरपुरा एन.

 एच.62 पर नाकाबंदी कर एक ट्रेलर नं. RJ 32 GE 4176 को जब्त कर अवैध शराब All SEASONS ब्राण्ड की कुल 70 पेटी में कुल बोतल 840 एवं ROYAL CHALLANGE ब्राण्ड की कुल 62 पेटी में कुल 744 बोतल, कुल बोतल 1584 बोतल कुल 132 पेटी अवैध शराब को जब्त दो आरोपी प्रीतम एवं सतीश निवासीगण बाडडा पुलिस थाना बाठडा जिला चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार कर, प्रकरण सं. 223 / 2026 धारा 19 / 54,54डी राज. आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान श्री उर्जाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पांचौडी के जिम्मे किया गया। आरोपी ट्रेलर में 865 चावल के कट्टों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी कर रहे । गिरफ्तारसुदा आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई


Featured News