Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, दोषियों पर कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 10:41:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:41:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद अयोध्या अंतर्गत थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खजुरी में स्थापित संविधान निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को बीते 07 अक्टूबर की देर रात्रि कुछ अराजक व असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद अयोध्या अंतर्गत थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खजुरी में स्थापित संविधान निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को बीते 07 अक्टूबर की देर रात्रि कुछ अराजक व असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया यह घृणित एवं कायराना कृत्य न केवल अत्यंत दुखद व निंदनीय है बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र भी प्रतीत होता है इस घटना से स्थानीय निवासी   बहुजन समाज के लोगों में भारी आक्रोश एवं गहरा असंतोष व्याप्त है इस घटना पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश शासन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ अविलंब और दंडात्मक कदम उठाने की जोरदार मांग की गई है जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या से पुरजोर अपील की गई है कि वे इस संवेदनशील मामले का तत्काल संज्ञान लें। 

इस घृणित कार्य में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही उसी पवित्र स्थल पर पूर्ण विधि-विधान आदर एवं सम्मान के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की नई प्रतिमा तत्काल स्थापित कराई जाए। इसके अतिरिक्त प्रशासन से यह भी स्पष्ट मांग की गई है कि सामाजिक सौहार्द आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए दोषी व्यक्ति चाहे कितना भी रसूखदार या प्रभावशाली क्यों न हो उसके विरुद्ध कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए पुलिस प्रशासन गांव में एहतियातन गश्त बढ़ाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द कायम रहे और भविष्य में इस प्रकार की निंदनीय एवं उकसावे वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई


Featured News