Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नवरात्रि और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना अनुमति डीजे बजाने पर होगी जब्ती

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 10:47:12 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 10:47:12 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगामी नवरात्रि पर्व, पंचमी तिथि की चुनरी यात्रा और दशहरा त्योहार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओं मद्देनजर गुरुवार को भांडेर थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगामी नवरात्रि पर्व, पंचमी तिथि की चुनरी यात्रा और दशहरा त्योहार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओं मद्देनजर गुरुवार को भांडेर थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से देवी प्रतिमा विराजमान कराने वाली समितियां, चुनरी यात्रा आयोजक समिति से उनकी कार्य रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही, डीजे संचालकों जिनमें जहीर, मुबीन, पप्पन, आशीष साहू, छोटू वर्मा, कल्लू, रिजवान, सलीम, राहुल गौतम, आदि को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में एसडीओपी पूनमचंद यादव


तहसीलदार सुनील भदौरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, एई बिजली किशन अहिरवार, नप भांडेर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेंद्र पाराशर, सफाई दरोगा नप भांडेर राजेंद्र कुमार, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश सिंह चौहान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भांडेर शैलेंद्र सिंह यादव, बृजेश नागर, नासिर बक्स मंसूरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भांडेर रूपेश पंसारी, पार्षद वार्ड तीन देवसिंह अहिरवार, देवी काली प्रतिमा स्थापना आयोजक सदस्यगण मातादीन भज्जू वाल्मीकि, राजा, सुमित, नितेश, राज, अमन, आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीजे संचालकों के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा। एसडीओपी यादव ने कहा कि जो भी डीजे बजवाना चाहते हैं। नवरात्रि के दौरान उन्हें पहले एसडीओपी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। 

अनुमति की कांपी डीजे पर चस्पा करनी होगी। यदि बिना अनुमति के डीजे बजता मिला तो उस डीजे को जप्त कर लिया जाएगा। वहीं, देवी काली प्रतिमा विराजमान करने वाले वाल्मीकि और खटीक समुदाय के आयोजकों से भी हुई चर्चा में मुख्य फोकस विसर्जन पर रहा। प्रशासन ने इनकी विसर्जन यात्रा दौरान दिए जाने वाली जीव बलि की अनिवार्य परिस्थिति पर खुले में बलि न देने की इनसे अपील की है। साथ ही, जीव बलि के स्थान पर कुम्हड़ा की बलि देने की अपील की है। वहीं, विसर्जन के दौरान जो तैर सकें, ऐसे लोगों को ही नदी में मूर्ति विसर्जन हेतु अनुमति देने की बात प्रशासन ने कही है। वहीं, चुनरी यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई।  रामगढ़ मंदिर पर नवरात्रि के दौरान मंदिर प्रांगण में दुकानदारों द्वार गैस सिलेंडर के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, रामगढ़ स्कूल से आगे मंदिर तक के लिए वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा लोगों की मांग थी कि पथनवाली मंदिर से रामगढ़ मंदिर तक रास्ते में प्रकाश व्यवस्था की जाए। जिस पर प्रशासन की उलझन पर राजेश चौहान ने कहा कि रास्ते के लिए प्रकाश व्यवस्था हेतु जितनी लाईटों की आवश्यकता होगी वे उपलब्ध करवाएंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रामलीला ग्राउंड में चौथे दिन भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: शारदीय नवरात्र से पहले बाजारों में लौटी रौनक, देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश: रायपुर में आज ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही होगा समाधान

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई


Featured News