-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हत्या के प्रयास के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, नवरात्रि की तैयारी के दौरान दो भाइयों पर हमले का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया गंगा गांव निवासी बब्लेश गौड़ पुत्र रमाकान्त गौड़ के रूप में हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया गंगा गांव निवासी बब्लेश गौड़ पुत्र रमाकान्त गौड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। बब्लेश की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को सात अक्टूबर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। नवरात्रि की तैयारी के दौरान हमले का आरोप पुलिस के अनुसार, देवरिया गंगा निवासी जनार्दन प्रसाद ने छह अक्टूबर को कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि शाम करीब सात बजे उनके पुत्र दुर्गा प्रसाद और केसरी प्रसाद गांव के काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारी के लिए साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी कहासुनी को लेकर बब्लेश गौड़ और उसके अन्य सहयोगियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से भाग निकले। पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 922/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 109, 61(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। अब पांचवें आरोपी बब्लेश गौड़ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे भी न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पाण्डेय, कांस्टेबल मनीष प्रभात और कांस्टेबल आनन्द कुमार शुक्ला शामिल रहे।
