Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/09/2026 04:13:37 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/09/2026 04:13:37 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने अब तस्करों के आर्थिक संसाधनों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विस्तार

हरियाणा: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने अब तस्करों के आर्थिक संसाधनों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देश पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत एक नशा तस्कर की करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लवीश पुत्र गोपाल कृष्ण, निवासी एमसी कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को इससे पहले 10 फरवरी 2026 को 9.370 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-B के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच जारी थी।

जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि आरोपी से संबंधित उक्त वाहन नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से जुड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को फ्रीज करवा दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों और संसाधनों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों और संसाधनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि नशे का कारोबार करने वाले लोग यह भ्रम न रखें कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति या वाहन पुलिस की कार्रवाई से बच जाएंगे। पुलिस नशे की सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रख रही है और कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।हिसार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित


Featured News