-
☰
No image found.
हरियाणा: अगस्त में नशा तस्करों पर जींद पुलिस का कड़ा प्रहार, 11 मामले दर्ज कर 17 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जींद पुलिस ने अगस्त 2026 में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विस्तार
हरियाणा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जींद पुलिस ने अगस्त 2026 में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ भी बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अगस्त माह में कार्रवाई के दौरान 5.785 किलोग्राम हेरोइन, 250 ग्राम अफीम, 225 ग्राम चरस, 52.970 किलोग्राम पोपी हस्क और 2400 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नशे की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर निगरानी बढ़ाई गई है। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई जींद पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित या बनाए गए अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार अब तक 27 नशा तस्करों से संबंधित 26 अवैध या अनधिकृत रिहायशी मकानों को ध्वस्त कराया जा चुका है। वहीं 33 अन्य नशा तस्करों के अवैध मकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई केवल आपराधिक मुकदमों तक सीमित नहीं है। उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई, अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण और PIT NDPS Act के तहत निवारक निरोध जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अब तक 12 आरोपियों की करीब 4 करोड़ 20 लाख 35 हजार 836 रुपये की संपत्ति अटैच कराई जा चुकी है। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपये की कृषि भूमि के संबंध में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। PIT NDPS Act के तहत भी कार्रवाई नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए PIT NDPS Act के तहत अब तक 4 आरोपियों को डिटेन कराया जा चुका है, जबकि 3 आरोपियों के संबंध में प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 4 अन्य आरोपियों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। जींद पुलिस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, एक सूचना किसी युवा का भविष्य बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
