Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में छिनैती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; दोनों गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/09/2026 03:25:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/09/2026 03:25:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में छिनैती की वारदात के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में छिनैती की वारदात के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती की रकम में से 9,500 रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

जनसेवा केंद्र से लौट रहे युवक से हुई थी छिनैती

पुलिस के अनुसार, रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके कंधे पर टंगा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में नकदी रखी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुपुरा चौराहे के पास दो संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान रवि पुत्र अशोक (26) निवासी मोहल्ला शिवपुरी के रूप में हुई है। उसके साथी विक्की पुत्र मूलचंद (19) निवासी मोहल्ला मालीपुरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में वारदात कबूलने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 29 जुलाई को दुलीराम इंटर कॉलेज के पास हुई छिनैती की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ की घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News