Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 05:19:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 05:19:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: रैवासा धाम में चल रहे सियपिय मिलन महोत्सव में विप्र फाउंडेशन की ओर से श्री अग्रमलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज को अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम

विस्तार

राजस्थान: रैवासा धाम में चल रहे सियपिय मिलन महोत्सव में विप्र फाउंडेशन की ओर से श्री अग्रमलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज को अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की गई। प्रतिकृति पाकर महाराज भाव-विभोर हो उठे और उन्होंने इसे भगवान परशुराम के प्रति श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक बताया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार विमलेश शर्मा तथा जयपुर जोन महामंत्री राजेंद्र शर्मा सीकर ने महाराज को यह प्रतिकृति भेंट की। 


महाराज ने विप्र फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की दिशा में किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया। उल्लेखनीय है कि विप्र फाउंडेशन की ओर से परशुराम कुंड पर स्थापित की जा रही भगवान परशुराम की प्रतिमा का  राजेंद्रदास जी महाराज जून माह में ही अवलोकन करके आए है। प्रतिमा स्थल को देशभर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।


Featured News