Contact for Advertisement 9650503773


नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार, 1127 की मौत और 4 हजार लापता

- Photo by : SOCIAL MEDIA

नेपाल  Published by: Anand Kumar(UP) , नेपाल  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/09/2026 03:27:51 pm Share:
  • नेपाल
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/09/2026 03:27:51 pm
Share:

संक्षेप

नेपाल: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है।

विस्तार

नेपाल: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। रेस्क्यू और राहत अभियान लगातार जारी है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 1,127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 4,000 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित बचाया है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बताया गया है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के गिरने तथा हिमस्खलन के बाद अचानक बाढ़ आई। इसके बाद उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बे और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। हिमालयी क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटे कोशी नदी में अचानक तेज जलप्रवाह आने से स्थिति भयावह हो गई। बाढ़ का पानी देखते ही देखते घरों, वाहनों, सड़कों, पुलों और पशुओं को अपने साथ बहाकर ले गया। कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा शव

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, सबसे अधिक 321 शव चितवन में बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 216, नवलपरासी वेस्ट में 170, नुवाकोट में 95, गोरखा में 65, धाडिंग में 57, रसुवा में 41 और तनहुन में 38 शव मिले हैं। अन्य प्रभावित इलाकों में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बाढ़ के बाद प्रशासन के सामने लापता लोगों की पहचान करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शवों की स्थिति खराब हो गई है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पोखरा के एक सरकारी अस्पताल में रखे एक शव को लेकर तीन अलग-अलग परिवारों ने उसे अपना परिजन बताया है। ऐसे हालात में परिजनों के लिए केवल शारीरिक बनावट के आधार पर अपने प्रियजनों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रशासन अब शवों की पहचान के लिए अन्य तरीकों का सहारा ले रहा है। वहीं, हजारों लोगों के अब भी लापता होने के कारण उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News