-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
- Photo by : ṢOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गंगवार के नेतृत्व में सोमवार 1 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की चिटौली स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गंगवार के नेतृत्व में सोमवार 1 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की चिटौली स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। गोवंश के लिए स्वच्छ पेयजल, रहने के स्थान पर बेहतर साफ-सफाई तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा और चोकर उपलब्ध मिला। इसके साथ ही गौशाला का रजिस्टर और रिकॉर्ड भी पूरी तरह दुरुस्त पाया गया राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार और चेयरमैन इमराना बेगम ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी गोवंश की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यकतानुसार उचित उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने गौशाला में पशुओं के लिए बेहतर खाने पीने की व्यवस्था एवं उनके रखरखाव और गौशाला की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को बधाई दी गौशाला निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला मंत्री आदेश गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप, नगर महामंत्री गौरव शर्मा, विजय गंगवार, रामबाबू दिवाकर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, प्रतिनिधि हारून चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, प्रेम कोरी, कृपाल सिंह, सतीश महेश्वरी, युनूस भाई, वसीम अहमद, वशीर अहमद, डॉक्टर मोइन उद्दीन, ठेकेदार रिंकू, ठेकेदार वसीम अहमद कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश गंगवार, जगदीश गंगवार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
