Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में हार्डवेयर-परचूनी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 04:11:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 04:11:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बा फतेहगंज पश्चिम के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाली सड़क पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित एक हार्डवेयर और परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बा फतेहगंज पश्चिम के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाली सड़क पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित एक हार्डवेयर और परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा एवं भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, भाजपा नेता मेंला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने दुकानदार मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की 

लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी  भिटौरा पुलिया के पास डिंपल गुप्ता, आकाश गुप्ता की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सारा सामान जलकर नष्ट हो गया सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के.के. बंसल ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में सफलता मिली आग लगने की सूचना पर घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। और घटना स्तर पर खड़ी खड़ी भीड़ को हटाया। और रोड पर लगा जाम खुलवा कर यातायात शुरू कराया आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और दमकल टीम ने राहत की सांस ली। 

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News