Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 04:16:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 04:16:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय हॉकी,हैंडबॉल,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय हॉकी,हैंडबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्रों से 108 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक ने शानदार खेल कौशल, तकनीक एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज द्वारा किया गया। उन्होंने सभी ताइक्वांडो प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सार्थक सिंह, दीपांकुर सिंह, प्रणय प्रजापति, पलक तिवारी, अनन्या सिंह एवं जिया सिंह सहित अन्य निर्णायकों द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में, आर्या, रुद्रमा उपाध्याय,आदर्श कुमार, निर्भय, मंशा एवं अक्षिता प्रमुख रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर मोबिन, तेजस, आदित्य पांडे, ,अभ्युदय प्रताप सिंह, विधि सिंह, 

आदित्य आनंद , आध्या सिंह एवं खुशी,के सी आई टी के विराट पांडेय , मो. अर्श ,प्राची तिवारी ने स्थान बनाया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में श्रवण अग्रवाल, विनायक, आर्यन रमेश, अभय आनंद,कुशाग्र पटेल, काशवी तेजस्विनी, आँचल मौर्या एवं आयुष कुमार के सी आई टी के आयुष शर्मा,उज्ज्वल शर्मा,कुशाग्र पटेल,आयुष यादव शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा रहे,कार्यक्रम में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, रेलवे गांधी  के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी, के.सी.आई.टी. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमलेश पटेल सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Featured News