-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चाय की दुकान चलाने वाली युवती ने पिता-पुत्र पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गोंडा में मेहनत कर अपनी और अपनी मां की जिंदगी चलाने वाली एक युवती की शिकायत ने इलाके में हलचल पैदा कर दी है। बड़गांव पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्कुलर रोड
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गोंडा में मेहनत कर अपनी और अपनी मां की जिंदगी चलाने वाली एक युवती की शिकायत ने इलाके में हलचल पैदा कर दी है। बड़गांव पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्कुलर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने चाय की टपरी चलाने वाली सृष्टि अग्रवाल ने भगवान दास अग्रवाल और उनके पुत्र कपिल अग्रवाल के खिलाफ बेहद गंभीर शिकायत करते हुए पुलिस-प्रशासन से तत्काल न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार एवं छेड़खानी की जाती है। सृष्टि ने बताया कि कथित तौर पर कई बार उसकी निजी जिंदगी और सम्मान को निशाना बनाया गया। उसने शिकायत में कहा है कि जब वह सो रही होती है तो उसके कमरे में आकर अभद्र हरकत करने तथा कपड़े उतारने का प्रयास किए जाने जैसी घटनाएं सामने आईं। युवती के अनुसार, विरोध करने पर उसे तथा उसकी मां को कथित रूप से मारपीट और धमकी का सामना करना पड़ा। नहाते समय वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी का भी आरो रोजगार छीनने की कोशिश का भी लगाया आरोप युवती का कहना है कि चाय की दुकान ही उसकी आजीविका का मुख्य साधन है। इसी दुकान से वह अपनी मां की जिम्मेदारी उठाती है। उसका आरोप है कि उसे दुकान संचालित करने तथा दुकान के प्रचार-प्रसार में भी कथित रूप से परेशान किया जाता है, जिससे उसकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। सृष्टि का कहना है कि वह किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय मेहनत करके अपनी जिंदगी और अपनी मां का भविष्य सुरक्षित करना चाहती है। इसके बावजूद यदि उसे उसके रोजगार से दूर करने अथवा डराने का प्रयास किया जाता है तो यह उसके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर सकता है। पुलिस-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग लगातार हो रही कथित घटनाओं से परेशान सृष्टि अग्रवाल ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने शिकायत में कहा है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों, संभावित डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान की जांच की जाए तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सृष्टि ने अपनी शिकायत में अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि लगातार कथित प्रताड़ना और धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है। उसने आशंका जताई है कि यदि उसे तत्काल मदद, सुरक्षा और न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकती है।
सृष्टि अग्रवाल के अनुसार, वह अपनी चाय की दुकान स्वयं संचालित करती है और इसी दुकान से होने वाली आमदनी से अपना तथा अपनी मां का भरण-पोषण करती है। उसका कहना है कि वह मेहनत और ईमानदारी से अपना छोटा-सा कारोबार खड़ा कर आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहती है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे और उसकी मां को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि भगवान दास अग्रवाल और उनके पुत्र कपिल अग्रवाल द्वारा उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
मामले में सबसे गंभीर आरोपों में से एक कपिल अग्रवाल पर लगाया गया है। सृष्टि का कहना है कि उसके नहाते समय कथित रूप से वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। युवती का कहना है कि इस तरह की धमकियों से उसकी निजता, प्रतिष्ठा और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
सृष्टि ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर देह व्यापार करने के लिए मानसिक दबाव बनाया जाता है। उसका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों ने उसके जीवन को बेहद कठिन बना दिया है और वह लगातार भय तथा मानसिक तनाव में रहने को मजबूर है।
युवती ने स्वयं और अपनी मां की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है। उसका कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में है और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। मदद नहीं मिली तो उठाऊंगी आत्मघाती कदम”
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। युवती की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठ रही है।
