-
☰
No image found.
राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: गांव में 11 वर्षीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा अभिषेक मिश्रा और अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती
विस्तार
राजस्थान: गांव में 11 वर्षीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा अभिषेक मिश्रा और अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती निम्मा रातावाल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान श्री गोपाल गुर्जर, जनप्रतिनिधि और पूर्व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री उदयलाल सिरोठा, सरपंच प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण वैष्णव, जिला परिषद सदस्य श्री भंवर लाल गुर्जर श्री भरत बैंसला, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, एईएन फुलिया कलां, शिवराज माली , शिवराज जी गुर्जर चतुर्भुज गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उद्घाटन मैच कबड्डी माली खेड़ा और नंदा का खेड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें कबड्डी फाइनल विजेता कायमपुरा रहा वहीं छात्रा वर्ग में नंदा का खेड़ा विजेता रही। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
