-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने लॉन्च किया UPCOS, आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगी पारदर्शी और सुरक्षित सेवा व्यवस्था
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कार्मिकों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कार्मिकों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। यह पहल आउटसोर्स कर्मियों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित सेवा व्यवस्था देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसी क्रम में एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के सजीव संबोधन का प्रसारण सुना गया, जिसमें उन्होंने आउटसोर्स कार्मिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाक्टर विपिन कुमार जैन जी सीडीओ हिमांशु गुप्ता जी और मा० विधायक सदर श्री पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, सहित तमाम जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के सैकड़ों आउटसोर्स कार्मिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिए लाभ 1.कामगारों को सहारा: निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत अर्जुन, श्याम कला, राधिका एवं मुख्तार को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि FD के माध्यम से प्रदान की गई। 2.सफाई कर्मियों का सम्मान:नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आउटसोर्स कार्मिकों ने इस नई व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा की पहल के लिए मुख्यमंत्री जी और प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर में हनुमान जी के भजनों पर झूमे भक्त, सामूहिक आरती के बाद हुआ भंडारा
