Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर बने थे गरीब मजदूर किसानों के मसीहा 

- Photo by :

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 15/04/2025 03:14:30 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 15/04/2025 03:14:30 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर गरीब मजदूर किसानों के मसीहा थे। देश के हर एक नागरिक को अधिकार लेकर दिया। भोला सिंह बाजीगर टिब्बी सोमवार बहुजन समाज पार्टी राजस्थान के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोला सिंह बाजीगर पूर्व बसपा प्रदेश महासचिव राजस्थान थे। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर गरीब मजदूर किसानों के मसीहा थे। देश के हर एक नागरिक को अधिकार लेकर दिया। भोला सिंह बाजीगर टिब्बी सोमवार बहुजन समाज पार्टी राजस्थान के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोला सिंह बाजीगर पूर्व बसपा प्रदेश महासचिव राजस्थान थे। 

विशिष्ट अतिथि राजकुमार चांवरिया, भूपेंद्र बाल्मिक, मलकीत सिंह बाजीगर, अर्जुन बावरी, जगदीश जी, आचार्य शो प्रकाश नायक, रेशम सिंह, मांगीलाल मेघवाल, अमीचंद सरपंच, सुरेंद्र मेघवाल, दीपक वाल्मिक, डॉक्टर रमेश सोलंकी, बलविंदर सिंह मलापी, दुर्गाराम सोनगरा, प्यार राम, कृष्ण कुमार, शीला चंपालाल, पूर्व सरपंच अजीत सिंह धालीवाल, लालचंद वाल्मीकि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप बिरट ने की। 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोला सिंह बाजीगर ने बाबा साहब के जीवनी व संघर्ष पर प्रकाश डाला। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी गरीब किसान मजदूरों के मसीहा थे। बाबा साहब ने हम लोगों को जो अधिकार लेकर दिए, उनका कर्ज हम कभी उतार नहीं सकते। बाबा साहब ने हमारे हक अधिकारों के लिए पूरा परिवार ही कुर्बान कर दिया। बाबा साहब अमर रहेंगे। बाबा साहब के जाने के बाद मान्यवर श्री काशीराम जी ने 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी बनाकर बाबा साहब के विचार और बाबा साहब का नाम हर घर तक पहुंचाने का काम किया। 

साहब श्री कांशीराम जी के जाने के बाद इस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बहन कुमारी मायावती ने अपना पूरा जीवन ही दलित समाज पर कुर्बान कर दिया। हमारे महापुरुषों के लक्ष्य को पाने के लिए बहन कुमारी मायावती आज हमारा सबका नेतृत्व कर रही हैं। आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन भी होना बहुत जरूरी है। जब सामाजिक परिवर्तन होगा, तब बहन कुमारी मायावती भारत देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। 

बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर संत बावरी, आमीलाल, मक्खन सिंह, ध्यानचंद, ताराचंद, हंसराज, गुरबचन सिंह, मालाराम, विजय कुमार, सरवन कुमार, हैप्पी, लक्ष्मण सिंह, आसाराम, मानसिंह, नथासिंह, जोगिंदर, महेंद्र, गुरनाम सिंह, पूर्ण सिंह, रोशन, सतनाम सिंह, कृष्ण कुमार, भारत बिरट, कालू खान, सरवन राम, चरण दास, कुलदीप सिंह, डॉक्टर सुखपाल सिंह, कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह, रामाराम मंच का संचालन भूपेंद्र सोलडा ने किया। काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।


Featured News