-
☰
मध्य प्रदेश: दबंगों ने महिला को सरेराह पीटा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मोहन सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रही हैं ताजा मामला मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुरा इलाके से सामने आया है जहाँ दबंगों ने एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की घटना को अंजाम दिया यह पूरी वारदात सिद्ध करती है
विस्तार
मध्य प्रदेश: मोहन सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रही हैं ताजा मामला मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुरा इलाके से सामने आया है जहाँ दबंगों ने एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की घटना को अंजाम दिया यह पूरी वारदात सिद्ध करती है कि जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और उन्हें पुलिस प्रशासन का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीरपुरा इलाके में रहने वाली पीड़िता ममता यादव के साथ यह शर्मनाक वाकया पेश आया बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक बेहद मामूली बात से हुई थी लेकिन इलाके के दबंगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं दबंगों ने बीच सड़क पर महिला ममता यादव के साथ जमकर मारपीट की जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सत्ता और प्रशासन की विफलता पर सवाल बड़े दुःख की बात है कि प्रदेश की मोहन सरकार अपनी लाड़ली बहनों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र जैसे व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है क्या मामूली विवादों का फैसला अब सड़कों पर मारपीट से होगा अगर एक महिला सुरक्षित नहीं है तो फिर सरकार के बड़े-बड़े विज्ञापनों का क्या मतलब रह जाता है। प्रिय स्त्रियों संस्कारी बानो बेचारी नहीं इस घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है महिलाओं को संदेश दिया जा रहा है, कि प्रिय स्त्रियों संस्कारी बानो बेचारी नहीं अपने हक और अपने आत्मसम्मान के लिए डटकर आवाज उठाना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। जब तक महिलाएं संगठित होकर अन्याय के खिलाफ नहीं खड़ी होंगी तब तक इस तरह के दबंगों के हौसले बढ़ते रहेंगे और समाज में असुरक्षा का माहौल बना रहेगा। फिलहाल पीड़िता ममता यादव के साथ हुई इस बर्बरता के बाद अब पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की जा रही है देखना यह होगा कि सिटी कोतवाली पुलिस इन दबंगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजती है या मामला केवल कागजी कार्रवाई तक ही सिमट कर रह जाता है।
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन
महाराष्ट्र: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से लोग परेशान, कार्रवाई की उठी मांग