Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ में कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, महापुरुषों के आदर्शों को किया याद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 11:50:59 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:50:59 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ में नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ में नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सोलंकी ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम में पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णु नागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, जिला सचिव अर्जुन बैरागी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, पूर्व नगर अध्यक्ष युसूफ बोहरा, वीरेंद्र सिंह ताल, ब्रजमोहन वैष्णव सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल चारण ने किया। अंत में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के विचारों को आगे बढ़ाने तथा जनसेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया।


Featured News