Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, खराब ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rais Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 12:21:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rais Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:21:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज नेशनल हाईवे पर कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज नेशनल हाईवे पर कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। मृतक की पहचान बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के उदरपुर गांव निवासी फैसल के रूप में हुई है। बताया गया कि फैसल दिल्ली से कंटेनर में किराना का सामान लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। हादसे के बाद वह कंटेनर में फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही मिलक इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह, मीरगंज पुलिस और 112 पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

बताया जा रहा है कि खराब ट्रक सुबह से ही सड़क पर खड़ा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक का इंजन फटने के कारण वह खराब हुआ था। ट्रक के आसपास बैरिकेडिंग या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद एनएचएआई की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। फैसल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों, खासकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।


Featured News