-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा स्नान के दौरान 5 वर्षीय बच्चा बहा, NDRF- PAC का सर्च ऑपरेशन जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच साल का बच्चा गहरे पानी में चला गया और बह गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच साल का बच्चा गहरे पानी में चला गया और बह गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद गंगा में डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक रोहन का कोई पता नहीं चल सका था। रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और दोनों बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान रामसेवक दोनों बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर गंगा में करीब 100 मीटर अंदर तक चले गए थे।बड़ा बेटा किसी तरह निकला, रोहन गहरे पानी में बह गया पानी में जाने के दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह बाहर निकल आया। इसी बीच पांच वर्षीय रोहन गहरे पानी में चला गया और पानी के बहाव में बह गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। रोहन के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।एनडीआरएफ और पीएसी ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन बच्चे के गंगा में बहने की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ तथा 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।घाट पर जमा रहे परिजन और ग्रामीण रोहन के नहीं मिलने से उसकी मां धानमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के साथ गांव के लोग भी ददरीघाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में एनडीआरएफ और पीएसी की टीम बच्चे की तलाश करती रही। देर शाम तक गंगा में अभियान जारी रहा, लेकिन रोहन का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
मध्य प्रदेश: बुढ़ार में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता का लिया संकल्प
मध्य प्रदेश: धनपुरी में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर पार्क का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ओडिशा: साक्षीगोपाल में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने बताए दोनों महापुरुषों के आदर्श
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगे स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क दवाओं का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी योजना
