Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बुढ़ार में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता का लिया संकल्प

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajju Prasad Sahu , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/10/2026 01:57:47 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajju Prasad Sahu ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/10/2026 01:57:47 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गांधी जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गांधी जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पहले गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की छायाचित्र पर माला पहनाई और दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रपिता को याद किया, इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ महात्मा गांधी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा गांधी तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी नारे लगाए।कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए सफाई और स्वच्छ भारत का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि गांधीजी का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और मानवीय मूल्यों पर आधारित रहा है। सत्य और अहिंसा के बल पर उन्होंने देश को आजादी दिलाई। आज नफरत और हिंसा के दौर में गांधी जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, आज उनके आचरण को जीवन में अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। कांग्रेस पार्टी गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश को आगे ले जाना चाहती है।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हनुमान खंडेलवाल, राम सिंह सुजीत सिंह चंदेल राम सजीवन शर्मा आनंद मोहन जयसवाल मो आज़ाद ईबरार ख़ान संतोष सिंह सेंगर नौशेरमा ख़ान हर्ष पाठक मो साबिर मो इकबाल नीलम सिंह मनोज जैन अनिल जयसवाल नईम ख़ान मनु सिंह बिहारी लाल साहू रामेश्वर गौतम रतन सोनी महबूब ख़ान युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विक्की पटेल फ़ैज़ ख़ान ज़ुयैब अंसारी विनय रजक मो रियाज वसीम ख़ान सोमू प्रदीप वर्मन शालू  उमेश लोधी गुड्डू राय अर्जुन प्रजापति अजय साहू सुनीत पांडे छोटू यादव बाबू दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।