-
☰
No image found.
राजस्थान: गांधी जयंती पर अजमेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 450 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गांधी जयंती पर अजमेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 450 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षणराजस्थान: गांधी जयंती के अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति, अजमेर की ओर से शुक्रवार को अंदरकोट स्थित मदरसा परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 450 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया।
विस्तार
राजस्थान: गांधी जयंती पर अजमेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 450 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षणराजस्थान: गांधी जयंती के अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति, अजमेर की ओर से शुक्रवार को अंदरकोट स्थित मदरसा परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 450 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया। समिति के सचिव मुबारक खान ने बताया कि शिविर का आयोजन “एक कदम स्वस्थ भारत की ओर” की भावना के साथ किया गया। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ रही। हृदय, फेफड़ा एवं श्वास, ईएनटी, चर्म रोग एवं एलर्जी, न्यूरोसाइकियाट्री तथा हड्डी और स्पाइन से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में जयपुर के Park Hospital से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मंसूर अहमद, अजमेर के फेफड़ा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गोयल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुदीप चौधरी, चर्म रोग एवं एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. निमित दुबे, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जन डॉ. नितिन सनाढ्य तथा रेलवे अस्पताल, अजमेर के न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. इमरान खान ने सेवाएं दीं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के STI विभाग की परामर्शदाता तबस्सुम बानो ने भी मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, यूरिक एसिड, स्पाइरोमेट्री और सिफिलिस समेत विभिन्न जांच नि:शुल्क की गईं। ईएनटी से संबंधित जांच भी दूरबीन के माध्यम से की गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर से पहले लोगों को शुगर जांच के लिए खाली पेट आने तथा पुराने मेडिकल पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लाने के लिए जागरूक किया गया था। समिति के सचिव मुबारक खान ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति पिछले करीब 24 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। शिक्षा के साथ सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह मिल सके। शिविर की व्यवस्थाओं में समिति के संरक्षक यू.डी. खान, अध्यक्ष सैयद रब नवाज जाफरी और सचिव मुबारक खान के मार्गदर्शन में महासचिव अकरम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष शकिल अब्बासी, नवेद चिश्ती, आई.ए. सिद्दीकी, शमशुद दुहा, सैयद हामिद अली, सैयद मंसूर अली, डॉ. राशिद खान, अब्दुल सलाम, फाईज गनी सहित अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का समिति की ओर से सम्मान किया गया। वार्ड नंबर 13 और 14 के पार्षद रेहान खान एवं अज़हर खान ने भी चिकित्सकों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बाहर से आए चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति के सचिव मुबारक खान ने शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी योजना
महाराष्ट्र: जमीन विवाद में गरीब किसानों से अन्याय का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम
ओडिशा: जटणी में ओडिआ भागवत पर आलोचनाचक्र हुआ आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने रखे विचार
राजस्थान: LYNESS SWARA CLUB ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय, उपयोगी सामग्री की भेंट
