Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुधारा थाने में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 11:57:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:57:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के दुधारा थाना परिसर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के दुधारा थाना परिसर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से इन आदर्शों को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से ड्यूटी करने की अपील की। कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में दुधारा थाने के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Featured News