Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हुआ पौधारोपण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/10/2026 12:03:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:03:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2026 के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2026 के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए। रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने में रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों एवं आमजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके पश्चात रेलवे परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने  उपस्थित अन्य अधिकारियों के साथ पौधा रोपड़ किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने रेलवे परिसर एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेटों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता एवं स्वच्छ भारत के संदेश के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता/कैरेज एवं वैगन श्री सत्येन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) श्री के.के. रस्तोगी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पुरुषोत्तम सिंह बघेल सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2026 के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में भी गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई, प्रसाद वितरण किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

योग नगरी ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, लक्सर एवं गजरौला रेलवे स्टेशनों पर महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेटों के साथ स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी, RPF, GRP, स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट, रेलवे कर्मचारी तथा सफाई मित्र उपस्थित रहे।

हरदोई रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ का संदेश दिया गया। रेलवे कॉलोनी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

बरेली रेलवे स्टेशन एवं कैरेज एवं वैगन डिपो, बरेली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

चंदौसी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

मुरादाबाद रेलवे अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डीएमओ डॉ. रविकांत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेम सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री सतीश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री सुमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News