Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी योजना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 12:49:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:49:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी के वस्त्रों पर 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी के वस्त्रों पर 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 30 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और खादी से जुड़े कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों के हुनर को प्रोत्साहन देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने एनेक्सी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी और स्वावलंबन को आजादी के आंदोलन से जोड़ा और उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़े जनआंदोलन में बदल गया।

लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सादगी, सज्जनता और संघर्षशील व्यक्तित्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 1965 के दौर में देश की सुरक्षा के लिए जवानों और खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के परिश्रम और देश के जवानों की भूमिका से भारत ने खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का दिया हुआ संदेश आज भी देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़े लोगों तथा आम नागरिकों को प्रेरित करता है।