Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 12:46:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:46:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में 2 अक्टूबर को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में 2 अक्टूबर को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और स्वच्छता शपथ ली। इसके बाद प्राधिकरण के सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा को याद किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने कार्य और जिम्मेदारियों में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिंसिनवार, सचिव वान्या सिंह, अभियंता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम अनुशासित और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।