Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: जटणी में ओडिआ भागवत पर आलोचनाचक्र हुआ आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने रखे विचार

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 12:43:10 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:43:10 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: जटणी में वरिष्ठ नागरिक मंच और अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जटणी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्टूबर को ओडिआ भागवत को लेकर आलोचनाचक्र का आयोजन किया गया।

विस्तार

ओडिशा: जटणी में वरिष्ठ नागरिक मंच और अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जटणी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्टूबर को ओडिआ भागवत को लेकर आलोचनाचक्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार महांति और सचिव सचिदानंद पटनायक ने ओडिआ भागवत के रचयिता अतिवडि जगन्नाथ दास की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर की।कार्यक्रम में आलोचक पंडित पद्मनाभ पाणिग्राही ने ओडिआ भागवत और भागवत टुंगी के ओडिशा के सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि ओडिआ भागवत की परंपरा का लोगों के जीवन पर लंबे समय से प्रभाव रहा है। वहीं, आलोचक सुदर्शन महापात्र ने कहा कि ओडिआ भागवत ओडिशा के लोगों और घर-घर में परिचित है। उन्होंने कहा कि भागवत की शिक्षाओं की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है और इसकी वाणी लोगों को धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने की दिशा देती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य अरुण कुमार महांति और भवानीशंकर पात्र का जन्मदिन भी मनाया गया। मंच की पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद साहु और उपाध्यक्ष सत्यवादी साहु ने दोनों वरिष्ठ सदस्यों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रहलाद स्वाईं, प्रभात कुमार साहु, पूर्व अध्यक्ष भक्तवंधु चौधुरी, शरत कुमार दास, के. रामाराव, रेलवे स्कूल के शिक्षक सुरेश चंद्र बेहेरा, पत्रकार नीलांवर मिश्र सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच के संयुक्त सचिव पद्मलोचन साहु ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 


Featured News