Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: साक्षीगोपाल में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने बताए दोनों महापुरुषों के आदर्श

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 12:58:46 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 12:58:46 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: साक्षीगोपाल क्षेत्र में उत्कल सम्मेलन की पुरी जिला शाखा की ओर से 2 अक्टूबर को सुनंदा भवन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

विस्तार

ओडिशा: साक्षीगोपाल क्षेत्र में उत्कल सम्मेलन की पुरी जिला शाखा की ओर से 2 अक्टूबर को सुनंदा भवन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम से पहले सम्मेलन के सदस्यों ने कादुआ स्थित गांधी सेवाश्रम पहुंचकर गांधीजी और उत्कलमणि गोपबंधु की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। बताया गया कि गांधीजी इस आश्रम में दो दिन ठहरे थे। इसके बाद मुख्य अतिथि साहित्यकार विजय कुमार परिडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में पाला गायक और कवि बैकुंठ प्रधान, उपाध्यक्ष अनाम मल्लिक और लक्ष्मीनारायण पाठी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्कल सम्मेलन पुरी जिला अध्यक्ष भीमसेन महापात्र ने की।

अपने संबोधन में भीमसेन महापात्र ने कहा कि आज की पीढ़ी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रप्रेम, सच्चाई और सादगी से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में रंजन मिश्र, प्रभाकर जेना, कृपानिधि प्रधान, फुलराणी पाल, विभूतिभूषण होता और दिगंबर रथ ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे। इस दौरान दोनों महापुरुषों को समर्पित कविताओं का भी पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री विशाखा देवी और सुनंदा पटनायक ने किया। अंत में सुनंदा पटनायक ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।