Contact for Advertisement 9650503773

मध्य प्रदेश: धनपुरी में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर पार्क का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajju Prasad Sahu , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/10/2026 01:53:11 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajju Prasad Sahu ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/10/2026 01:53:11 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के धनपुरी में 11 एकड़ भूमि पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर पार्क का कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वाटर पार्क में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विस्तार

कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि धनपुरी वाटर पार्क को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को यहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि वाटर पार्क में जिम, क्लब, तैराकी की सुविधा, रेस्टोरेंट, मीटिंग हॉल सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कलेक्टर ने पार्क की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए इसके शीघ्र संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष रविंदर कौर, उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक मंडावी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।