-
☰
मध्य प्रदेश: गोटेगांव में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2552वां निर्वाण महोत्सव
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आज 21 अक्टूबर दिन मंलवार को भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान और वैराग्य का दिवस है।आज गोटेगांव में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वॉ निर्वाण महोत्सव संपूर्ण दिगंबर जैन जैन समाज ने धर्ममय माहौल में मनाया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: आज 21 अक्टूबर दिन मंलवार को भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान और वैराग्य का दिवस है।आज गोटेगांव में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वॉ निर्वाण महोत्सव संपूर्ण दिगंबर जैन जैन समाज ने धर्ममय माहौल में मनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्राविकाओं द्वारा धार्मिक मनोभाव के साथ आकर्षक निर्वाण लाडू बनाकर लाये गए थे। इन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चातुर्मास कमेटी ने निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार अर्चना,आस्था दानी , द्वितीय सपना जैन गोल्डन किराना एवं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से कंचन श्वेता दानी एवं सचिन जैन परिवार को दिया गया। इसके साथ ही अन्य सभी श्राविकाओं द्वारा लाए गए लाडू के लिए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन में गोटेगांव नगर के अनमोल रत्न ब्रह्मचारी भैया नितिन जैन द्वारा सभी धार्मिक पूजन पाठ कराए गए। वहीं जबलपुर से आई संगीतकार श्रीमती भावना जैन द्वारा भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति दी गई।
जैन समाज की आस्था का यह महापर्व भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव का गोटेगांव की पावन भूमि पर विराजमान मुनि श्री 108 प्रबुद्ध सागर जी एवं मुनि श्री 108 निर्दोष सागर जी के मंगलमय सानिध्य में मनाया गया। आपको बतादें कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने आज के दिन सारे भोगों से विरक्त होकर,सारे जगत से विरक्त होकर केवल एक अपने अनमोल शुद्ध चैतन्य में अपनी स्थापना करके भगवान महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्त किया था। भगवान महावीर स्वामी वही संदेश हम सबको दे गए।
जैन धर्म में आज ज्ञान और वैराग्य का दिवस है। जैन धर्म में दीपावली का पर्व लोकोत्तर पर्व से भिन्न होता है। जैन समाज इसे भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव के रूप में मनाकर महावीर स्वामी जी का अभिषेक,पूजन, निर्वाण पूजन करके मोक्ष रूपी निर्वाण लाडू अर्पण करते है। वैसे तो आज गोटेगांव के सभी आठ दिगंबर जैन मंदिरों में सुबह 5:00 से ही भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, दैनिक नित्य पूजन अर्चन के साथ ही भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बनाया गया और इसी क्रम में नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय के आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में सकल दिगम्बर जैन समाज की उपस्थिति में मुख्य आयोजन हुआ। मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी की मंगलमय दिव्य देशना को सुनने का अवसर भी श्रावकों को मिला। सभागार में सुबह 8:00 बजे से भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांति धारा,आरती, पूजन ,निर्वाण पूजन करते हुए भगवान जी के वैराग्य स्वरूप निर्वाण लाडू अर्पित किए गए।