- 
                        
                        ☰
                        
                                                
                                             
                  
                     राजस्थान: जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी नीरज कुमार ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण, सुधार और जल संरक्षण के दिए सुझाव
 
              - Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जल शक्ति अभियान के तहत केन्द्रीय दल ने मानसून पश्चात यात्रा के तीसरे दिन जल शक्ति केंद्र, जल जांच प्रयोगशाला, फॉरेस्ट नर्सरी, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, जड़ा तालाब का दौरा किया।
विस्तार 
                
                    
                   राजस्थान: जल शक्ति अभियान के तहत केन्द्रीय दल ने मानसून पश्चात यात्रा के तीसरे दिन जल शक्ति केंद्र, जल जांच प्रयोगशाला, फॉरेस्ट नर्सरी, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, जड़ा तालाब का दौरा किया। केंद्रीय दल ने जिले स्थित आई टी आई में सुखाराम चौधरी और पदमश्री हिमत्ताराम भांभू की उपस्थिति में पौधरोपण किया। सीएनओ नीरज कुमार ने पहले दिन गोगेलाव में सड़क किनारे   पौधरोपण के दिए गए सुझाव के अंतर्गत किए गए पौधरोपण का मुआयना भी किया। नोडल अधिकारी नीरज कुमार ने जल शक्ति केंद्र और जल परीक्षण प्रयोगशाला में हो रहे कार्यों में आमूल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में हो रहे कार्यों और वहां पदस्थ अधिकारियों व सरकारी कर्मचारियों की सराहना की। कुमार ने अधिकारियों को जड़ा तालाब के जल, जो कि वर्षा का जल होता है, का पीने के लिए उपयोग में लाए जाने की संभावना तलासने का सुझाव दिया। 
 
ज्ञातव्य हो कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत केंद्रीय दल, नोडल अधिकारी, नीरज कुमार के नेतृत्व में नागौर जिला की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी अरूण कुमार पुरोहित व अन्य अधिकारियों द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान केंद्रीय टीम (सीएनओ नीरज कुमार एवं टीओ प्रेम प्रकाश डूकिया) को दी गई ब्रीफिंग से हुई। इसके उपरांत केंद्रीय टीम ने गोगेलाव (गवई तालाब, जल वितरण प्रणाली), अलाय, श्रीबालाजी आदि का दौरा जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की और आम नागरिकों से बातचीत की। नीरज कुमार ने उनकी पहली यात्रा के दौरान दिए गए सुझाव के आधार पर एक पुराने कुआं में भूमिगत जल का पुनःभरण संरचना के निर्माण की सराहना की। सीएनओ कुमार ने ग्राम पंचायत अलाय के त्यक्त कुओं के लिए भी पूर्व दौर में दिए गए ऐसे ही सुझाव को दुबारा दिया था। सीएनओ ने श्रीबालाजी ग्राम पंचायत में आम नागरिकों द्वारा गत कई वर्षों से पानी सप्लाई की समस्या बताए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने को कहा था।
तत्पश्चात, केंद्रीय दल जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ रुन में RWSS से और जल जीवन मिशन के अंतर्गत शिव में FHTC,  से संबंधित कार्यों का मुआयना किया और मेड़ता में डंगावास ग्राम में भी जल जीवन मिशन व एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) संबंधित कार्यों का जन प्रतिनिधि और सबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया और ग्राम वासियों की समस्या के निवारण करने व जल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ करने की सलाह दी थी। आज केंद्रीय दल ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित को पीपीटी द्वारा डिब्रीफिंग दी। डिब्रीफिंग के दौरान सीएनओ नीरज कुमार जल शक्ति केंद्र के प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए जिला कलेक्टर पुरोहित को व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने का सुझाव दिया। आज जल शक्ति अभियान के अंतर्गत मानसून पश्चात यात्रा का समापन हो गया और सी एन ओ नीरज कुमार इस यात्रा के रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेंगे।
राजस्थान: संघर्ष महिला मंच की वार्षिक सभा में महिलाओं ने साझा किए अनुभव, सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
राजस्थान: दौसा में दलित अधिकार केंद्र की सामाजिक समरसता बैठक सम्पन्न, समानता व भाईचारे पर जोर
मध्य प्रदेश: नगर निगम को 2014 कानून के तहत मांगों का पालन करने का निर्देश
मध्य प्रदेश: BSP ने कृष्ण पाल सिंह को देहरादून का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
मध्य प्रदेश: RJD ने बिहार चुनाव में पार्टी विरोधी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया
उत्तर प्रदेश: महाल में बाबा बेचू वीर का भव्य मेला, लाखों श्रद्धालु करते हैं मन्नतें पूरी