-
☰
राजस्थान: खाटू श्याम के लक्खी फाल्गुन मेले में 502 सेवादारों का स्वच्छता अभियान, 216 घंटे तक लगातार दी सेवा
- Photo by : SOCIAL MEDIAM
संक्षेप
राजस्थान: खाटू श्याम के लक्खी फाल्गुन मेले में अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के 502 सेवादारों ने 216 घंटे तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा कार्य पूर्ण करने के बा
विस्तार
राजस्थान: खाटू श्याम के लक्खी फाल्गुन मेले में अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के 502 सेवादारों ने 216 घंटे तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा कार्य पूर्ण करने के बाद स्वच्छता सेवा दल की टीम अपने-अपने घरों के लिये रवाना हो गई। टीम के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से स्वच्छता सेवा दल द्वारा खाटू श्याम मेले में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से लगभग 500 से अधिक सेवादार जुड़े हुये हैं। प्रत्येक माह की एकादशी व द्वादशी तथा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले लक्खी फाल्गुन मेले के दौरान टीम द्वारा 10 दिवसीय सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले के दौरान स्थानीय प्रशासन, मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। वहीं श्याम भक्तों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली, जिसके कारण हर वर्ष की तुलना में इस बार मेले में कचरा कम दिखाई दिया। टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू माली ने बताया कि मेले के दौरान टीम द्वारा लगभग 35 टन कचरा एवं जूते-चप्पल एकत्रित कर डंपिंग यार्ड तक भिजवाये गये। इस वर्ष 502 सेवादारों ने 216 घंटे तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा कार्य किया। अभियान के दौरान यूडीएच मंत्री के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा भी कैंप में पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुये टीम को सहयोग प्रदान किया। कैंप में टीम के संरक्षक मध्यप्रदेश के आगर मालवा के विधायक माधव सिंह गहलोत, पूर्व मंडी चेयरमैन महेश मीणा, गुड़गांव से नवीन गोयल, जगदीश माली तथा भजन गायक नरेश नरसी ने भी पहुंचकर स्वच्छता अभियान की सराहना की और प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रतोष शर्मा फकीरा, राष्ट्रीय महासचिव आकांक्षा माली, सचिव घनश्याम मुंदड़ा, सुशील गोयल, सविता अरोड़ा सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कोटपूतली टीम से केशव बंसल, रमन अग्रवाल, विशाल सोनी, पराग गुप्ता, राजेश यादव, बजरंग लाल सैनी, सतीश शर्मा, गिरवर शर्मा, राहुल मंगल, रवि बालास्या, प्रशांत अग्रवाल, नरेश जांगिड़, भाविन पटेल, मनोज मित्तल, हेमंत अग्रवाल, बबलू मीणा, दिनेश जाँगिड, शंकर, बादल नारायणपुर से एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
गुजरात: श्री शीतला माताजी के मंदिर में शीतला सातम पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग
उत्तर प्रदेश: मोहब्बेवाला पर पलटे मार्बल्स से भरे ट्रक से हाईवे पर यातायात बाधित
झारखंड: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पुलिस पर युवक की सार्वजनिक पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल