-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में प्लेस ऑफ सेफ्टी व किशोर सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 09 मार्च, 2026 (सू0वि0)- माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.03.2026 को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 09 मार्च, 2026 (सू0वि0)- माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.03.2026 को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का श्रीमती अर्चना-।।, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 09.03.2026 के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि करायी जाये। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
गुजरात: श्री शीतला माताजी के मंदिर में शीतला सातम पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग
उत्तर प्रदेश: मोहब्बेवाला पर पलटे मार्बल्स से भरे ट्रक से हाईवे पर यातायात बाधित
झारखंड: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पुलिस पर युवक की सार्वजनिक पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल