-
☰
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर सावन माह में भक्तिमय माहौल
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर छानबे क्षेत्र के सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को छानबे क्षेत्र के मछहां गांव स्थित बूढ़ेनाथ शिव मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इसके उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर छानबे क्षेत्र के सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को छानबे क्षेत्र के मछहां गांव स्थित बूढ़ेनाथ शिव मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इसके उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मानस कोकिला के नाम से विख्यात भदोही जिले की सुश्री शिवानी दुबे ने संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया, जिससे श्रोतागण झूमने और नाचने लगे। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो उठा। आर्गन पर भोलानंद दुबे और ढोलक पर राज दुबे ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। आयोजन के यजमान माता प्रसाद मिश्रा ने वेदपाठी पंडितों, मानस कोकिला शिवानी दुबे और उनकी वाद्ययंत्र टीम को अंगवस्त्र व दान-दक्षिणा भेंटकर सम्मानित किया। गणेश मिश्रा, राजेश मिश्रा और विपुल मिश्रा ने सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ अनुभव किया।
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब