-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त-आईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा देवीपाटन मंडल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और आईजी अमित पाठक ने शनिवार को गोंडा सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा देवीपाटन मंडल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और आईजी अमित पाठक ने शनिवार को गोंडा सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, नगर निकाय, कृषि और पेंशन से जुड़े दर्जनों प्रकरण सामने आए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार हर शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से हो। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन और विद्युत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए। जहां स्थलीय जांच जरूरी हो, अधिकारी खुद मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करें। आईजी अमित पाठक ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, भूमि विवाद और आपसी झगड़ों में पुलिस संवेदनशीलता से काम करे। फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। अवैध मेडिकल स्टोर:इटियाथोक निवासी करमचंद तिवारी की शिकायत पर कि बिना डिग्री-लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा है, मण्डलायुक्त ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। राजस्व संहिता उल्लंघन: झंझरी निवासी स्वाले ने आख्या न देने और निर्माण कार्य न रोकने की शिकायत की। एसडीएम सदर को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए गए। ग्राम मुंजेहना, धानेपुर की फरीदा बानो ने दर्ज भूमि पर विपक्षियों द्वारा पेड़ उठाने से रोकने और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया। मण्डलायुक्त ने सीओ सदर को कमेटी बनाकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। मंडलायुक्त ने दोहराया कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का माध्यम है और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
