-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा द्वारा शनिवार, 16 मई 2026 को एक निजी विद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा द्वारा शनिवार, 16 मई 2026 को एक निजी विद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दंत रोगों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, दांतों की नियमित देखभाल तथा स्वस्थ खान-पान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के बीच टूथपेस्ट एवं एक्टिविटी बुक वितरित कर उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया। शिविर का आयोजन शाखा अध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन की अध्यक्षता तथा सचिव डॉ. राजेश यादवके नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सी.डी.एच. कन्वीनर डॉ. कनिष्का चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राहुल चौरसिया,डॉ. सुरभि कसेरा (प्रदेश प्रतिनिधि), डॉ. वंदना गुप्ता एवं डॉ. वरुण प्रकाश यादव का विशेष योगदान रहा। सभी चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, समय-समय पर दंत परीक्षण और मीठे खाद्य पदार्थों के सीमित सेवन के महत्व के बारे में जागरूक किया। विद्यालय की प्रबंधक विनीता सिंह एवं एडवोकेट विनय सिंह के सहयोग से शिविर का सुव्यवस्थित संचालन संभव हो सका। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित की जा सके।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
