-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में आग ने की किसान की फसल बर्बाद, ट्रांसफार्मर से हुआ यह हादसा
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलाल सराय सभा के मीरपुर निवासी श्री राम यादव, पुत्र स्वर्गीय धरमु यादव, की सवा बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे लाइट आने से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने से आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलाल सराय सभा के मीरपुर निवासी श्री राम यादव, पुत्र स्वर्गीय धरमु यादव, की सवा बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे लाइट आने से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए ट्यूबवेल का सहारा लेकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक गेहूं जलकर राख हो चुका था। हवा इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसी वजह से फसल नहीं बच सकी। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। घर वाले कहीं गए हुए थे। आने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो आग पूरे गांव तक पहुंच जाती, जिससे बड़ी घटना होने की संभावना बढ़ जाती। गांव के लोगों द्वारा बड़ी घटना होने से बचा लिया गया और इसकी सूचना क्षेत्र के लेखपाल को दे दी गई है। किसानों का सहारा पूरे एक साल की फसल ही रहती है, वह फसल भी अचानक से किसी घटना के वजह से बर्बाद हो गई है। अब यादव के पूरे परिवार के लोग अपना और पशुओं का जीवन कैसे बिताएंगे, यह देखना है कि सरकार इनके परिवार के लिए जल्द से जल्द क्या मदद करती है।
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब