Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोवर्धन पूजा मीरजापुर में जिलाधिकारी निर्देश पर बड़े उत्साह से मनाई गई, 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/10/2025 10:49:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/10/2025 10:49:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर (छानबे)| जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार शासन की मंशानुरूप जनपद में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ अयोजित किया गया |

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर (छानबे)| जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार शासन की मंशानुरूप जनपद में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ अयोजित किया गया | जनपद के सभी अस्थाई एवं स्थाई गौ आश्रय स्थलों पर विधि विधान पूर्वक गौ माता की पूजा कर गोवर्धन पूजा मनाया गया | इस अवसर पर विकासखंड छानबे के अस्थाई गौ आश्रय स्थल जासा बघौरा में विधायक छानबे रिकी कोल  द्वारा पूजा अर्चना करते हुए गौ माता को गुड व हरा चारा खिलाकर शासन की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया एवं आम जनमानस  से उन्होंने अपील किया कि वह सभी गोवंश को निराश्रित होने से बचाए एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना गौ संवर्धन एवं 

संरक्षण को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें | इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह,  ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सा अधिकारी छानबे डॉ रत्नेश तिवारी आदि उपस्थित रहे |  उक्त अवसर पर विधायक छानबे रिकी कोल ने उत्कृष्ट काम करने वाले  गो सेवकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया |   इसी तरह जनपद के सभी 49 गौ आश्रय स्थल पर भी विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया | मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र कुमार के द्वारा स्वयं अस्थाई गौ आश्रय स्थल विकासखंड कोन के भोगांव में गोवर्धन पूजा कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: पत्रकार समाज और शासन के बीच सशक्त सेतु हैं, मंत्री सम्पतिया उइके, मंडला में पत्रकार भवन हेतु 50 लाख की घोषणा

उत्तर प्रदेश: बीमारी से विवाहित महिला की मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप — पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

राजस्थान: जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक में सीएनओ नीरज कुमार ने जल संचयन व पौधरोपण को बढ़ावा देने के दिए सुझाव

राजस्थान: जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी नीरज कुमार ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण, सुधार और जल संरक्षण के दिए सुझाव

उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देंगे विधायक अंकित भारती को वैवाहिक आशीर्वाद, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे रामपुरमांझा

उत्तर प्रदेश: नंदगंज–धरम्मपुर मार्ग पर गड्ढों से परेशान लोग, विभाग की अनदेखी से बढ़ा हादसे का खतरा


Featured News