-
☰
उत्तर प्रदेश: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत जारचा जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 द्वारा भव्य सांस्कृतिक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल जमशेदपुर जारचा दादरी गौतम बुध नगर में आयोजित हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत जारचा जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 द्वारा भव्य सांस्कृतिक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल जमशेदपुर जारचा दादरी गौतम बुध नगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे प्रतिमा पर माला अर्पण व घंटी बजाकर किया गया, जिसके बाद दोपहर 3:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला आरंभ हुई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज गौतम (सी.एम.डी मेनसन ग्रुप), राजकुमार भाटी (राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी), अमित चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम बुध नगर), विक्रांत (बॉलीवुड एक्टर), राजेश भाटी (बॉलीवुड एक्टर), धीरेंद्र भाटी (पूर्व सचिव बार एसोसिएशन गौतम बुध नगर), देवा भाटी (जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3), बिल्लू प्रधान (सोनपुर), कौशल तोगढ़ (अधिवक्ता) मौजूद रहे।
यह सारा कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी राहुल जाटव द्वारा आयोजित किया गया। प्रोग्राम में शिरकत करने वाले कलाकार गिन्नी माही, रोहित सरदाना, विकास कुमार, अमन भाटी व अन्य कलाकार मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गैंगरेप का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
NCR SAMACHAR/दिल्ली: स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक, विभिन्न जोन गठित करने पर बनी सहमति