Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ट्रक को टक्कर मारी, चालक की मौत, तीन घायल

- Photo by :

उत्तर प्रदेश:  Published by: Sanjeev Kumar , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 11/02/2025 03:58:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Sanjeev Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/02/2025 03:58:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड बांसी पुरवा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन...

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड बांसी पुरवा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने ओवरलोड बालू से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पहिया वाहन के चालक छोटू उर्फ प्रियांशु (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल होने वालों में गौरव (25 वर्ष), रिया (20 वर्ष), और नीलम (45 वर्ष) शामिल हैं, जिनका इलाज सीएचसी में किया गया। घायल अवस्था में सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, चार पहिया वाहन में सवार विवेक (15 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, सभी लोग मंटोला आगरा के निवासी हैं और प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद आगरा लौट रहे थे। वे बांदा रोड पर बांसी पुरवा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, 1656 दुर्गा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की काजल तेवतिया ने बढ़ाया मान, मिसेजयूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में बनीं सेकंड रनर-अप

उत्तर प्रदेश: जिंदा दादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहीं राजाबाई

उत्तर प्रदेश: बरेली से आजमगढ़ स्थानांतरित हुए एसपी सिटी मानुष पारीक, जनसेवा और कार्यशैली की छोड़ी अमिट छाप

हरियाणा: 130 छात्राओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, डॉ. अशोक वर्मा ने घर-घर जागरूकता फैलाने का किया आह्वान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस और एनएसयूआई ने पीएम मोदी व मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके, इस्तीफे की मांग की वे उपलब्ध करवाएंगे


Featured News