Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पत्रकार की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार पैर में लगी तीन गोलियां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramesh kumar kushwaha , Date: 24/10/2025 11:01:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramesh kumar kushwaha ,
  • Date:
  • 24/10/2025 11:01:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहाँ 50 वर्षीय पत्रकार एल.एन.सिंह उर्फ पप्पू भैया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहाँ 50 वर्षीय पत्रकार एल.एन.सिंह उर्फ पप्पू भैया की चाकू से कई वार कर के गोद- गोद कर हत्या कर दी गई। यह वारदात धरनास्थल पुलिस चौकी के बगल स्थित हर्ष होटल के सामने रात लगभग 10.30 बजे हुई,जहां पत्रकार पप्पू भैया पर अचानक हमला कर दिया गया। लहूलुहान हालत में उन्हें स्वरुप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर घटना के 1 घंटे के भीतर ही एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने एक हत्यारोपी विशाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में तीन गोलियां लगी है और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चश्मदीदों के मुताबिक पत्रकार पप्पू भैया का कुछ लोगों से विवाद हुआ और उसी दौरान हमलावरों ने चाकू से लगातार ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पप्पू धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी के पास शकुंतला कुंज कॉलोनी के रहने वाले थे।मृतक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे थे। घटना की सूचना पर परिजनों के साथ-साथ अशोक सिंह भी एसआरएन अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था मे पत्रकार पप्पू भैया को एसआरएन अस्पताल ले आई। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उनका इलाज किया,लेकिन उनके शरीर पर चाकूओं के कई वार थे। कुछ वार तो ऐसे भी थे जिससे उनका पेट फट गया था और काफी खून बह चुका था जिस कारण उनकी मौत हो गई।

इस सनसनी खेज़ वारदात की सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा एसआरएन अस्पताल पहुंचे। परिजनो से बातचीत की इसके बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक हत्यारोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए विशाल निवासी सिविल लाइंस के रूप में हुई। महज 1 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे सिविल लाइंस क्षेत्र में ही घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में तीन गोली लगने से वह घायल होकर वहीँ गिर गया। जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी की घटना में कौन कौन शामिल थे और घटना की वजह क्या रही।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,एक दिन पहले पत्रकार पप्पू भैया का धरनास्थल के पास रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि उसी विवाद के चलते गुरुवार रात बदला लेने की नीयत से हमला किया गया। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद से सिविल लाइंस इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की भीड़ देर रात तक घटनास्थल पर जुटी रही। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 

Related News

मध्य प्रदेश: पत्रकार समाज और शासन के बीच सशक्त सेतु हैं, मंत्री सम्पतिया उइके, मंडला में पत्रकार भवन हेतु 50 लाख की घोषणा

उत्तर प्रदेश: बीमारी से विवाहित महिला की मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप — पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

राजस्थान: जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक में सीएनओ नीरज कुमार ने जल संचयन व पौधरोपण को बढ़ावा देने के दिए सुझाव

राजस्थान: जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी नीरज कुमार ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण, सुधार और जल संरक्षण के दिए सुझाव

उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देंगे विधायक अंकित भारती को वैवाहिक आशीर्वाद, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे रामपुरमांझा

उत्तर प्रदेश: नंदगंज–धरम्मपुर मार्ग पर गड्ढों से परेशान लोग, विभाग की अनदेखी से बढ़ा हादसे का खतरा


Featured News