Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने बीसलपुर में की पदाधिकारियों की नियुक्ति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:36:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:36:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तहसील बीसलपुर में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तहसील बीसलपुर में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आजाद के निर्देशन में अजय पाल को तहसील अध्यक्ष और राम सिंह कुशवाहा को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ आम जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने और जनहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर जनता की समस्याओं को उठाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News