-
☰
उत्तर प्रदेश: जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की तैयारियां तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री का आगमन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन रेलवे खेल मैदान व रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इन्हीं स्थलों पर होना है। निरीक्षण के दौरान मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र जिले में कई बार आ चुके हैं। लेकिन ओबरा विधानसभा के चोपन में उनका यह पहला संभावित आगमन है, जिससे जनजाति समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को हेलीपैड निर्माण स्थल, पार्किंग व्यवस्था और सभा स्थल का गहनता से निरीक्षण कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।