Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: कांग्रेस ने बलजीत सिंह को मेंबरशिप संयोजक नियुक्त किया

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Rudra Bahadur , Date: 06/12/2024 10:32:15 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Rudra Bahadur ,
  • Date:
  • 06/12/2024 10:32:15 am
Share:

विस्तार

उत्तराखंड: कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह को गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने गढ़वाल मंडल के डिजिटल मेंबरशिप संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी ने उन्हें बधाई दी। इस नियुक्ति के बाद ,बलजीत सिंह को उम्मीद जताई जा रही है। कि वह पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान को और गति देंगे और गढ़वाल मंडल में कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर, वर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश, प्रदेश मीडिया की महासचिव रेशमा अंसारी, और पूर्व सभासद लवलेश शर्मा ने बलजीत सिंह को शुभकामनाएं दी। सभी ने उन्हें विश्वास जताया कि वह अपनी निष्ठा और समर्पण से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए बलजीत सिंह के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल में नई उम्मीदें जगाई जा रही हैं, और पार्टी उम्मीद करती है, कि इस पहल से संगठन को मजबूती मिलेगी।