-
☰
बिहार: नवादा सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, सिविल सर्जन चैंबर राख, 6 लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा सदर अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक भीषण आग लग गई।
विस्तार
बिहार: नवादा सदर अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने सिविल सर्जन के चैंबर और पास बने दवा स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपये की दवाएं, जरूरी मेडिकल सामान और अस्पताल की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगते ही अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। सिविल सर्जन का चैंबर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चैंबर में रखी कुर्सियां, फर्नीचर, जरूरी फाइलें और दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा कमरे में लगे दो एयर कंडीशनर भी पूरी तरह जल गए।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाने के दौरान बिजली के तारों में करंट फैल जाने से हालात और भी खतरनाक हो गए, जिससे दमकल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दमकल कर्मियों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन चैंबर और सर्जिकल वार्ड के बीच हाल ही में एक दवा स्टोर बनाया गया था। आरोप है कि यह स्टोर नियमों को दरकिनार कर बनाया गया था और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी नहीं दी गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: गरीब शक्ति दल ने बच्चों और महिलाओं पर मोबाइल प्रतिबंध की मांग दोहराई
उत्तर प्रदेश: आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन, 49 मरीजों को लाभ
बिहार: गर्मी से पहले नवादा में चापाकलों की मरम्मत अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: 14 साल की बालिकाओं के लिए मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: तहसील स्तरीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 21 मार्च को होगा आयोजित