-
☰
बिहार: कौआकोल में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: कौआकोल थाना में नए थानाध्यक्ष के पद पर बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। इसके पूर्व अनिल कुमार सिंह साईबर थाना नवादा में पद
विस्तार
बिहार: कौआकोल थाना में नए थानाध्यक्ष के पद पर बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। इसके पूर्व अनिल कुमार सिंह साईबर थाना नवादा में पदस्थापित थे,जबकि वे हिसुआ में भी थानाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं उमाशंकर सिंह का तबादला नगर थाना में थानाध्यक्ष पद पर हो गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने थाना में पूर्व से कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के संबंध में जानकारी लिया। इसके बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इलाके में विधि व्यवस्था एवं शांति बहाल रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में जनता की विश्वास पर वह खड़े उतरने का काम करेंगे।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे