-
☰
बिहार: 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: बिहार सरकार के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नवादा जिले के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: बिहार सरकार के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नवादा जिले के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएँ की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की संभावना नहीं रही। प्रथम पाली में कुल 10,008 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 7,241 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में कुल 10,004 परीक्षार्थियों में से 7,316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया गया। प्रवेश, जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्न-पत्र वितरण एवं उत्तर पुस्तिका संकलन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित रही। जिला प्रशासन द्वारा किए गए समुचित प्रबंधों के फलस्वरूप परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संपूर्ण परीक्षा अवधि में जिले की विधि-व्यवस्था सामान्य बनी रही तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे